NGT के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन


आज दिनांक 27 मार्च 2018 को किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन। N.G.T के निर्देशानुसार दस वर्ष पूराने ट्रेक्टरों व डीजल पम्प सेट इन्जन को सीज कर तोड़ने जैसे सरकार के काले कानून के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आहृवन पर ट्रेक्टर बचाओ- किसान बचाओं आन्दोलन
के तहत प्रदेश सरकार के खिलाफ जिलाधिकारी लखनऊ कार्यालय पर प्रदर्शन एवं ज्ञापन सिटी मजिस्टेट को दिया गया! प्रदर्शन में मुख्यरूप से प्रदेश प्रवक्ता अवदेश् वर्मा जी, जिलाअध्यक्ष लखनऊ सरदार गुरमीत सिंह, नगर अध्यक्ष फहीम सिद्धिकी जी, जिला उपाध्यक्ष अनार सिंह अन्नू , इमरान खान, मोहम्द कलाम, शिवराज यादव, राजेश रावत , नगर उपाध्यछ असलम बबलू , सरवन यादव, मनोज पटेल, विनीत यादव समेत भारी संख्या में किसान रहे उपस्थित रहे।