mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

आरक्षण कैसा भी हो हमारे SC OBC प्रत्याशी तैयार फिर बनाएंगे नगर की सरकार -लाला रंजीत

द इंडियन ओपिनियन

बाराबंकी

बाराबंकी जनपद की जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका नवाबगंज पर पिछले 10 वर्षों से भाजपा के रंजीत बहादुर श्रीवास्तव नगर की सरकार चला रहे हैं लेकिन इस बार उनके सभी विरोधी एकजुट हैं और पार्टी में भी उनके खिलाफ खींचतान मची हुई है वही लाला रंजीत भी रणनीति और कूटनीति के पुराने खिलाड़ी हैं वह हर तरह का हथियार चलाना जानते हैं और सियासी रणभूमि में दुश्मनों से घिरे होने के बावजूद वह नवाबगंज नगरपालिका पर तीसरी बार विजय पताका लहराने के जुगाड़ में जुटे हैं।


लाला रंजीत का दावा है कि आरक्षण कैसा भी घोषित हो उनकी टीम ही नगरपालिका का संचालन करेगी उनके अनुसूचित जाति के प्रत्याशी भी पूरे दमखम के साथ तैयार हैं और पिछड़ी जाति के प्रत्याशी भी तैयार हैं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके संपर्क में बने हुए हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी मेहनत को पार्टी के बड़े नेता नजरअंदाज नहीं करेंगे और उन्हें या फिर उनके ही बताएं प्रत्याशी को टिकट मिलेगा जिससे तीसरी बार भी नवाबगंज नगरपालिका पर भाजपा का कब्जा बना रहेगा।

गौरतलब है कि नगर पालिका और नगर पंचायतों का चुनाव पिछले कुछ दशकों में बेहद प्रतिष्ठित हो गया है क्योंकि अब नगर पालिका और नगर पंचायतों में विकास कार्यों का भारी-भरकम बजट आता है।

सूत्रों के मुताबिक करोड़ों के विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अवैध कमाई के दरवाजे भी खुल जाते हैं इसलिए अब बड़े-बड़े दिग्गज भी नगर पालिका और नगर पंचायतों पर कब्जा जमाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *