सलमान के पिता सलीम मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वॉक के बाद सलीम खान को एक अज्ञात लेटर मिला था, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस लेटर में लिखा था, ‘सलीम, सलमान बहुत जल्द आपका मूसेवाला होगा।’ इसके बाद सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में केस दर्ज कराया था। आपको बता दें ये मामला 3 महीने पुराना है |
सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी को ध्यान रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। दरअसल, इसी साल जून में सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने तत्काल उन्हें सुरक्षा प्रदान की थी। लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार ने उनकी सियोरिटी को अपग्रेड करते हुए इसे Y+ कैटेगरी का कर दिया है।