अस्पताल में खामियां देख भड़के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सुधार करने को दिए निर्देश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया अस्पताल का निरीक्षण।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सरकारी अस्पताल में निरीक्षण कर खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई व खाने की गुणवत्ता सहित अन्य जानकारी हासिल किया।

सिद्धार्थनगर, उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को मिठवल ब्लाक स्थित सीएचसी तिलौली व कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किए। निर्धारित समय से आधे घंटे विलम्ब से पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मिली खामियों पर नाराजगी जताई और अविलंब सुधार के निर्देश दिए।

आशा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का किया घेराव-

अस्पताल में एक्सरे व अल्ट्रा साउंड मशीन संचालित नहीं हो रही है। प्रयोगशाला में समानों का घोर अभाव भी उन्हें मिला। वहीं निरीक्षण के बाद वापस आते समय अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर अस्पताल गेट पर धरना दे रहीं आशाओं ने उन्हें घेर लिया और विभिन्न मदों में छह माह से बकाया धनराशि के भुगतान की बात कहीं। उप मुख्यमंत्री ने सीएमओ वीके अग्रवाल को निर्देशित किया कि तत्काल इनकी समस्याओं का समाधान कर हमे सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *