mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भूकंप के तेज झटके, यूपी के कई जिलों में आया भूकंप सहम गए लोग-

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भूकंप (Earthquake News) के तेज झटके से देर रात धरती हिली। लखनऊ समेत आसपास के कई जिलों में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह झटका इतना तेज था कि लोगों ने इसे गहरी नींद में भी महसूस किया। भूकंप का केंद्र लखनऊ से 139 किलोमीरट दूर बताया जा रहा है। भूकंप की गहराई जमीन से 82 किमी नीचे थी। सबसे खास बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत या जान माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात 1 बजकर 12 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र लखनऊ से 139 किलोमीरट दूर बताया जा रहा है। भूकंप की गहराई जमीन से 82 किमी नीचे थी।

लखीमपुर खीरी में 20 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. रात 1:15 पर आए भूकंप के झटके से लोग सहमे दिखे और घबराकर घर से बाहर निकले। बताया जा रहा है कि पूरे तराई के इलाके में लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। राजधानी लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और बरेली में यह भूकंप ऐसे वक्त में आया, जब लोग देर रात गहरी नींद में सोए हुए थे। इन इलाके में देर रात जैसे ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए, लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए।

उधर, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार को 3.1 तीव्रता का भूकंप आया. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। वहीं, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भी शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
दोपहर 12 बजकर 55 मिनट के आसपास भूकंप आया था. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6 थी।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *