mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

योगी सरकार ने किया अपने फैसले में फेर बदल – रुका आधी रात को वाराणसी के DM का तबादला-

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आईएएस कौशलराज शर्मा का ट्रांसफर निरस्त कर दिया है। शुक्रवार देर रात शासन ने आदेश जारी करते हुए उन्हें वाराणसी जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने के लिए कहा है। इसकी वजह पीएमओ का दखल बताया जा रहा है, क्योंकि वहां कई ऐसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अभी निर्माणाधीन है जिसके चलते कौशल राज शर्मा को वहां से न हटाने का निर्णय लिया गया।


बीते शुक्रवार को 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए कौशल राज को मंडलायुक्त प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई थी।
वहीं, उनकी जगह एस राजलिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया था। शासन के नए फेरबदल के तहत वाराणसी के डीएम के पद पर स्थानांतरित किए गए एस राजलिंगम का तबादला भी निरस्त कर दिया गया है। वह डीएम कुशीनगर बने रहेंगे।

बता दें कि कौशलराज शर्मा 2006 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 57वें जिलाधिकारी के रूप में कौशलराज शर्मा ने नवंबर 2019 में कार्यभार ग्रहण किया था। मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले कौशल राज शर्मा ने 2006 में आईएएस की परीक्षा पास की और यूपी कैडर में शामिल हुए।

आयुक्त आजमगढ़ मंडल विजय विश्वास पंत को अब आयुक्त प्रयागराज मंडल बनाया गया है। कौशल राज शर्मा का तबादला मंडल आयुक्त के पद पर प्रयागराज किया गया था जो कि 31 जुलाई से प्रभावी होना था।

इसके अलावा उन्नाव के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार को विशेष सचिव खाद्य लखनऊ बनाया गया है। आजमगढ़ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत प्रयागराज के अगले मंडलायुक्त होंगे। उद्योग निदेशक मनीष चौहान को आजमगढ़ के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *