mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

अंबेडकर की भगवा मूर्ति को फिर से किया नीला, विवाद के बाद बदला गया मूर्ति का रंग


बदायूं में डॉ.भीमराव अंबेडकर की नई मूर्ति की पोशाक पर भगवा रंग कर दिए जाने से उपजे विवाद के बाद इसे अब नीले रंग में रंग दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया में स्थित डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा 7 अप्रैल को खंडित कर दी गई थी। इसके बाद आगरा से नई मूर्ति लाकर लगाई गई लेकिन नई मूर्ति की पोशाक भगवा रंग की थी जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

उपजिलाधिकारी सदर पारसनाथ मौर्य ने बताया कि आगरा में बाबा साहब की जो मूर्ति प्रशासन द्वारा पसन्द की गई थी उसकी लम्बाई मात्र साढ़े तीन फुट थी जिसे लोगों द्वारा नापसन्द कर दिया गया था। इसके अतिरिक्त जो मूर्ति थीं वह भी कमेटी के लोगों को पसन्द नही आईं। बाद में भगवा रंग की बाबा साहब की पांच फुट की मूर्ति सभी लोगों को पसन्द आ गई थी।

भगवा रंग के सवाल पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि कमेटी के लोग नीला रंग भी साथ लेकर आये थे लेकिन बिना रंग बदले ही मूर्ति स्थापित कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि अब सभी लोगों से विचार-विमर्श के बाद मूर्ति की पोशाक का रंग पुनः नीला करा दिया गया है।

अम्बेडकर सुरक्षा समिति के सदस्य कालीचरण ने बताया कि मूर्ति के रंग को लेकर हम लोग सहमत नहीं थे किन्तु एसडीएम, तहसीलदार पुलिस क्षेत्राधिकारी और बसपा जिलाध्यक्ष ने यह कहकर प्रतिमा लगवा दी कि इसका रंग बदलवा देंगे। भगवा रंग की मूर्ति के चर्चाओं में आने के बाद इस पर पुनः नीला रंग करवा दिया गया है।