mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

इटावा पुलिस पर गंभीर आरोप, शिक्षक की पत्नी को थाने में रात भर पीटा!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति अभियान की सरेआम धाज्जियाॅ तब उड गई जब महिला सिपाही से हुए मामूली विवाद के बाद शिक्षक की बीबी को रात के अंधेरे मे पुलिस थाने मे पकड कर ना केवल लाया जाता है बल्कि उनके साथ पुरूष पुलिसकर्मी थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करके जबरदस्त यातानाये देते है ।

यह सब कुछ महिला पुलिसकर्मी को खुश करने के लिए फ्रेंड्स कालौनी पुलिस ने किया । उल्टे पीडित महिला के खिलाफ ही मामला दर्ज करने के बाद उसको धारा 151 मे पांबद कर दिया । थर्ड डिग्री इस्तेमाल का यह पूरा सनसनीखेज मामला उत्तरप्रदेश के इटावा जिले में थाना फ्रेंड्स कालोनी से जुडा हुआ है ।
शिक्षक की पत्नी के शरीर पर रात के अंधेरे मे किये गये थर्ड डिग्री का असर देर शाम तब तक बरकरार रहा जब तक पीडित महिला एसएसपी से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुची। महिला के अस्पताल मे कराये जा रहे मेडिकल के समय का वीडियो दिखाया जिसमे उसकी पीठ पर थर्ड डिग्री के तौर पर इस्तेमाल की गई लाठियो की छाप साफ दिखाई दे रही है  ।


जहाॅ शिक्षक की पत्नी के साथ थाना के अंदर पुलिस के द्वारा थर्ड डिग्री का मामला सामने आया है । रात के अंधेरे मे थाने के अंदर बंद कर पीटने के मामले को लेकर शिक्षक संध गुस्से मे है। शिक्षक संध के जिलाध्यक्ष का कहना है कि अगर दोषी पुलिस जनो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही नही की गई तो शिक्षक संघ सडको पर उतर सकता है ।
महिला सिपाही से मामूली झगड़े के बाद पुलिस ने शिक्षक की पत्नी को पकड करके थाना में लाकर रात भर पीटा जाता है । पुलिस ने मामले को गुमराह करने के लिए पीड़ित महिला के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस के द्वारा किये गए थर्ड डिग्री की शिकायत करने शिक्षक संघ समेत दर्जनों लोग पीड़ित महिलाओं को लेकर एसएसपी आवास शिकायत करने पहुंचे।

पीड़ित महिला वन्दना ने बताया कि थाना फ्रेंड्स कालोनी में तैनात महिला सिपाही प्रियंका और वह एक ही मकान में किराए पर रहती है । देर से दरवाजा देरी से खोलने पर नाराज महिला सिपाही प्रियंका ने उनके साथ घर मे घुसकर पिटाई की और बाद में थाना पुलिस को बुलवाकर उन्हें और उनके सरकारी अध्यापक पति के खिलाफ थाना में ले गयी । जहां पर पुलिस ने उनके साथ थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर रात भर लाठी डंडों से पिटाई की और सुबह महिला सिपाही प्रियंका की तहरीर पर उनके खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कर दिया । उसके बाद दोपहर उन्हें धारा 151 में पाबन्द करते हुए जेल भेजने का प्रयास किया लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट से उन्हें जमानत मिल गयी । जमानत मिलने के बाद उन्होंने अपना चिकित्सीय परीक्षण निजी तौर पर जिला अस्पताल में करवाया और थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस की शिकायत करने एसएसपी आवास में आई है। उन्होंने बताया कि रात भर पुलिस के द्वारा इस्तेमाल किये गए थर्ड डिग्री में महिला सिपाही समेत पुरूष पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।

थर्ड डिग्री का असर महिला वंदना के शरीर पर ऐसा देखा जाता रहा है देर रात को किये गये प्रहार का असर देर शाम तक भी साफ तौर पर देखा जा रहा है ।  पुलिस के डंडो की छाप साफ साफ नजर आ रही है ।

शिक्षक संध के अध्यक्ष विनोद यादव का कहना है कि मामूली विवाद मे एक शिक्षक की पत्नी के साथ पुलिस ने जिस तरह का अमानवीय व्यवहार किया है वो किसी भी स्तर पर माफी के लायक नही है । यह केवल महिला पुलिसकर्मी को खुश करने के लिए पुलिस की ओर से किया गया क्रूरता भरा कारनामा है। जिस पर कडी कार्यवाही दोषियो के खिलाफ जरूर बनती है ।

पूरे प्रकरण को लेकर एसएसपी आकाश तोमर ने जांच के आदेश दे दिये है महिला और शिक्षक संध के प्रतिनिधियो की ओर से महिला के मेडिकल और वीडियो को भी एसएसपी को सौप दिया गया है । जांच के बाद ही पुलिस किसी भी नतीजे पर पहुंच सकेगी यह पुलिस अफसर का तर्क है।

एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला सिपाही और पीड़ित महिला एक ही घर मे रहती है दरवाजा देरी से खोलने को लेकर दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद दोनों में मारपीट हुई है। महिला सिपाही के साथ मारपीट की गई थी जिसके बाद महिला को थाना में लाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई है। महिला के द्वारा लगाए गए आरोपो की जांच की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट इटावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *