mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

पीलीभीत: पूरनपुर तालाब में डूबकर दो मासूमों की मौत, दोनों घरों में मचा कोहराम

पीलीभीत – उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत,तहसील क्षेत्र पूरनपुर में दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। दोनों खेत देखने के लिए घर से निकले थे ,पर वहां जाकर तालाब में नहाने लग गए। तालाब काफी गहरा होने के चलते दोनों उसमें डूब गए। घटना की सूचना मिलने पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।


मामला बंडा क्षेत्र के गांव पसियापुर का है। यहां तहसील व थाना क्षेत्र पूरनपुर,पसियापुर निवासी अवनीश(11) अपने मौसा चित्रदेव निवासी उद्रहा तहसील क्षेत्र पूरनपुर के घर आया था। सुबह करीब 9 बजे वह अपने मौसेरे भाई राजन(12) के साथ खेत देखने निकल गया। जहां के एक तालाब में दोनों नहाने लगे। तालाब गहरा होने के चलते दोनों बच्चे उसमे डूबने लगे। उन्हें डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों उन्हें बचाने की कोशिश करने लगे। लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीण वहां इकठ्ठा हुए। सभी ने बच्चों को पानी से बाहर निकाला।


दोनों को पानी से निकालकर डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
अवनीश के पिता राजकुमार पेशे से मजदूर है साथ ही खेती भी करते है। जबकि राजन के पिता पेशे से किसान है। घर में अवनीश के अलावा उसका एक बड़ा भाई है। वहीं राजन के दो भाई हैं। राजन घर में सबसे छोटा बेटा था। इस घटना से बच्चों के माता पिता सदमे में है। उनके घर पर गांव के लोग इकठ्ठा होकर हिम्मत बंधवा रहे है।परिजनों में शोक की लहर ब्याप्त है।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *