mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*प्रख्यात समाजवादी नेता स्वर्गीय रामसेवक यादव व पूर्व मंत्री प्रदीप यादव की कड़ी मेहनत से उत्तर प्रदेश और देश भर में मजबूत हुआ समाजवादी आंदोलन.. समाजवादी पुरोधा ने बाराबंकी से की थी कांग्रेस की जड़ों को उखाड़ने की शुरुआत ..एमएलसी राजेश यादव राजू ने ..जन्मदिन पर महान समाजवादी नेताओं को याद करते हुए ..युवाओं से की समाजवादी आदर्शों पर चलने की अपील*


बाराबंकी प्रख्यात समाजवादी नेता रामसेवक यादव व पूर्व मंत्री प्रदीप कुमार यादव समाजवादी पुरोधा थे। देश व विदेश में इन लोगों ने बाराबंकी का नाम रोशन किया। जनपद ही नही देश में समाजवादी आन्दोलन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज जनपद में समाजवादी आन्दोलन जो मजबूती से खड़ा है उसका श्रेय स्व0 राम सेवक यादव व प्रदीप यादव की कड़ी मेहनत को जाता है। पिछड़े व अल्प संख्यक वर्ग के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती थी।
उक्त विचार आज सदस्य विधान परिषद राजेश यादव राजू ने प्रख्यात समाजवादी नेता स्व0 राम सेवक यादव व पूर्व मंत्री प्रदीप कुमार यादव के जन्मदिन पर आयोजित उनके व्यक्त्वि व कृतित्व पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के समक्ष व्यक्त किये।
सदस्य विधान परिषद राजेश यादव राजू ने कहा कि उपरोक्त नेताद्वय ने गरीबी से ऊपर उठकर समाज को बदलने के लिए अपना सारा जीवन लगा दिया। डॉ0 राम मनोहर लोहिया की नीतियों से प्रभावित होकर व वकालत छोड़ समता मूलक समाज को बनाने की मुहिम में लग गये। कई बार सांसद रहने के बावजूद भी उन्होंने अपनी सादगी नही छोड़ी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निवाहन करते हुए अपनी राष्ट्रीय छवि बनायी जनपद के कांग्रेस शासन को उखाड़ फेकने में उनकी महती भूमिका को इनकार नही किया जा सकता है।
सांसद प्रतिनिधि जिला उपाध्यक्ष मो0 सबाह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उनके व्यकित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को स्व0 राम सेवक यादव व प्रदीप कुमार यादव से प्रेरणा लेकर उनके आर्दशों पर चलकर समाजवादी विचार धारा को मजबूत करने का काम करें।
सपा नेता सुभाष यादव के संचालन में इस गोष्ठी को सम्बोधित करने वालों में सपा उपाध्यक्ष हिमाशू यादव, सदस्य जिला पंचायत दिनेश यादव, धीरज यादव, मिथलेश रावत, राजेन्द्र वर्मा, राजेश वर्मा, अमरीश कुमार, त्रिभवन, प्रमोद, यशवन्त यादव आदि प्रमुख थे।