mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले में सलमान दोषी घोषित, सजा पर सुनवाई जारी*


बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान दोषी करार दिए गए हैं. इसके साथ अन्य सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है. 28 मार्च को इस मामले में सीजेएम ग्रामीण देवकुमार खत्री की कोर्ट में सुनवाई हुई थी. इसके बाद जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.
काला हिरण शिकार केस में सलमान खान दोषी करार, बाकी सभी आरोपी बरी किए गए.

– कोर्ट में फैसले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

– सलमान खान सहित अन्य आरोपियों ने जज के सामने सभी आरोपों को खारिज किया.

– कोर्ट में सुनवाई शुरू, दो बहनों के साथ फैसले का इंतजार कर रहे हैं सलमान खान.

– सलमान खान और उनकी दोनों बहनों का फोन कोर्ट के बाहर जमा कराया गया.

– सैफ अली खान और नीलम भी कोर्ट पहुंचे.

– सलमान खान कोर्ट पहुंचे. उनके साथ उनकी बहन अलवीरा और अर्पिता भी मौजूद.

विश्नोई समाज के वकील मनीपाल विश्नोई भी कोर्ट पहुंचे.

– सलमान खान के वकील हस्तीमल कोर्ट में मौजूद, होटल से कोर्ट के लिए निकल रहे हैं सलमान.

– सलमान खान सहित सभी आरोपियों पर 11 बजे तक आ सकता है फैसला.

– मुख्य आरोपी दुष्यंत सिंह और सीजेएम देव कुमार खत्री कोर्ट पहुंचे.

– सैफ अली और सोनाली बेंद्रे के वकील ने कहा, यदि वे दोषी साबित हुए तो उन सभी को बराबर सजा मिलेगी.

– जोधपुर कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

– सुबह 10 बजे कोर्ट पहुंचेंगे सीजेएम ग्रामीण देव कुमार खत्री.

– 20 साल पुराने काला हिरण शिकार केस में सलमान खान पर फैसले का दिन.

– कोर्ट का फैसला सुनने सैफ, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे के साथ जोधपुर में सलमान.

– दोषी ठहराए जाने पर 6 साल तक हो सकती है सजा.

– फैसले से पहले सलमान की आंखों से गायब हुई नींद, जोधपुर के होटल में पूरी रात जागते रहे सलमान.

– सलीम खान ने कोर्ट के फैसले पर बोलने से किया इनकार.

जानकारी के मुताबिक, काला हिरण शिकार मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान, सैफ अली खान, अभिनेत्री नीलम, सोनाली और तब्बु आरोपी हैं. सलमान सहित सभी आरोपी जोधपुर पहुंच चुके हैं. इस मामले में अंतिम बहस 28 मार्च को हुई थी. इसके बाद सीजेएम ग्रामीण देवकुमार खत्री ने इन आरोपियों पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

इससे पहले सलमान खान 4 जनवरी को सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में पेश हुए थे. 20 साल पुराने काले हिरण शिकार केस में सलमान जोधपुर में होने के कारण व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित हुए थे. वो करीब 35 मिनट तक अदालत में रहे थे. पेशी के दौरान सलमान के वकील ने चश्मदीद गवाह पूनमचंद की गवाही की सीडी अदालत में चलाई.

गवाह के बयान को देख सलमान भावुक हो गए थे. उनकी आंखें नम हो गई. इस दौरान अदालत में उनके चेहरे पर टेंशन भी साफ देखी गई थी. सलमान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा और एक अन्य व्यक्ति भी थे. उस वक्त सलमान ने ब्लैक कलर की शर्ट, जैकेट और ब्लू रंग की जींस पहनी थी. सुनाई के वक्त कोर्ट रूम में सलमान शांत नजर आए थे.