mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: अवैध शस्त्र फैक्टरियों पर लगातार बड़ी कार्यवाही! एक और फैक्ट्री का भंडाफोड़।

बाराबंकी: पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाए जाने के लिए बाराबंकी पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है जिस के क्रम में लगातार अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों पर बड़ी कार्यवाही की जा रही है जिस के क्रम में आज थाना सतरिख व रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से निर्मित/अर्द्ध निर्मित शस्त्र, कारतूस एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गए।

मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर कुल 02 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कुल 15 अदद निर्मित अवैध तमंचा, 04 अदद अर्द्धनिर्मित शस्त्र, कारतूस, एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना सतरिख पर मु0अ0सं0-86/21 एवं थाना रामसनेहीघाट पर मु0अ0सं0 133/21 धारा 3/5/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि अवैध शस्त्रों को बेचकर वह लोग अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। अभियुक्तगण शातिर अपराधी हैं, यह पूर्व में भी जनपद बाराबंकी के विभिन्न थानों से जेल जा चुके हैं।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *