mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

सीआरपीएफ की भर्ती में बिहार गए युवक को डकैतों ने ट्रेन में गोली मारी

जसवंतनगर(इटावा) ।नगर के एक युवक को बिहार में  हुई एक ट्रेन डकैती के दौरान लूट के बाद गोली मार दी गई । वह सीआर पीएफ की भर्ती में भाग लेने गया था। घायलावस्था में उसे  अब छपरा के सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ,जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  स्थानीय कचौरा रोड निवासी शिवम कुमार 22 वर्ष पुत्र साहब सिंह  सीआरपीएफ की भर्ती के लिए बिहार के मुजफ्फरपुर गया था । भर्ती में भाग लेने के बाद  लौटते समय वह ट्रेन डकैती का शिकार हो गया ।उसका मोबाइल ,रुपए व सारा सामान लूटने के बाद डकैतों ने उसे गोली मार दी ।

यह घटना बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस में सोनपुर- दिगबाडी रेलवे स्टेशनों के मध्य घटित होना बताई गई है। घटना के बाद से  घायल शिवम कुमार  छपरा के सदर हॉस्पिटल में भर्ती है, उसकी हालत चिंताजनक है।।

शिवम के भाई जितेंद्र ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि  उसका भाई मुजफ्फरपुर में सीआरपीएफ की भर्ती देखने के बाद मुजफ्फरपुर से बरौनी एक्सप्रेस में जब लौट रहा था। बदमाशों द्वारा मारी गयी गोली उसकी टांग में लगी ।जितेंद्र ने आरोप लगाया है कि छपरा में उसका इलाज सही ढंग से नहीं हो रहा है। उसने रेलवे अफसरों और सरकार से मांग की है उसके भाई को वहां से रेफर कराकर सैफई पीजीआई में  भर्ती कराने की व्यवस्था करें । डकैती कांड के खुलासे और डकैतों की यथा शीघ्र गिरफ्तारी की भी मांग की ।  

शिवम 14 फरवरी की शाम  ग्वालियर से शाम मुजफ्फरपुर के लिए  रवाना हुआ था । 17 फरवरी की शाम भर्ती में भाग लेने के उपरांत रात 9:50 पर बरौनी – ग्वालियर एक्सप्रेस से वापस लौटने के लिए गाड़ी में सवार हुआ था रात 11:00 बजे के लगभग उसके साथ घटना घटित हो गई।

ब्यूरो रिपोर्ट इटावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *