mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

सीतापुर – घाघरा नदी में स्नान कर रहे पुत्र की जान बचाने में पिता नदी में डूबा, खोजबीन जारी।

सीतापुर – रामपुर मथुरा क्षेत्र की घाघरा नदी में स्नान कर रहे पुत्र की जान बचाने में पिता नदी में डूबा, खोजबीन जारी।
जनपद सीतापुर तहसील महमूदाबाद के थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के गोदहा गांव निवासी राम प्रवेश पुत्र राम मनोहर अपने 11 वर्षीय पुत्र रामनिवास रामनिवास परिवारजन व ग्रामीणों के साथ स्नान करने के लिए घाघरा नदी के किनारे गए हुए थे।
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि रामनिवास नदी में नहाते समय गहराई की ओर चला गया तथा नदी में डूबने लगा। पिता रामप्रवेश ने नदी में बेटे को डूबता देखकर नदी में छलांग लगा दी। अपने पुत्र को बचाने का प्रयास करने लगा।


काफी प्रयास करने के पश्चात रामप्रवेश ने अपने बेटे रामनिवास को तो बचा लिया, लेकिन बेटे की जान बचाने में वह नदी की गहराई में पहुंच गया। जिसके कारण वह खुद ही डूब गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नदी में जिस स्थान पर रामप्रवेश डूब गया है, वहां पर लगभग 50 फीट की आस-पास गहराई होने की बात जताई जा रही है। नदी में स्नान कर रहे अन्य लोगों ने रामप्रवेश को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई।
नदी में स्नान कर रहे लोगों के शोरगुल पर नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उपरोक्त प्रकरण की सूचना पर थाना रामपुर मथुरा पुलिसबल ने भी पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल शुरू की है।  रामपुर मथुरा थाना अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया है कि नदी में डूबे हुए व्यक्ति की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। नदी में डूबे हुए व्यक्ति का अभी तक कोई कुछ पता नहीं चल पाया है तथा तलाश जारी है।

रिपोर्ट – रामेश्वर दयाल अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *