परमाणु हथियारों को लेकर दोनों देशों में फिर बढ़ा तनाव

China ने United States के उस आरोप को सख्त शब्दों में खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि बीजिंग गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण कर रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि चीन अपने परमाणु कार्यक्रम को तेज़ी से आगे बढ़ा रहा है और परीक्षण गतिविधियाँ संभवतः लोप नुर जैसे क्षेत्रों में की जा रही हैं।
चीन के विदेश मंत्रालय ने इन दावों को “आउटराइट लाइज़” बताते हुए कहा कि देश CTBT (Comprehensive Nuclear-Test-Ban Treaty) के नियमों का पालन कर रहा है और किसी भी प्रकार के परमाणु परीक्षण के आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत हैं।
चीन ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भ्रम पैदा करने और geopolitical दबाव बढ़ाने के लिए गलत जानकारी फैला रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह विवाद पहले से तनावपूर्ण चल रहे US–China संबंधों में नई तल्खी जोड़ सकता है, खासकर रक्षा और रणनीतिक मामलों में।