mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

अयोध्या से आम आदमी पार्टी की “तिरंगा संकल्प यात्रा” हुई रवाना।

आम आदमी पार्टी ने अयोध्या में तिरंगा संकल्प यात्रा की शुरुआत कर दी है। यात्रा में आप कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी है। यह यात्रा गुलाब बाड़ी से प्रारम्भ हुई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह मौजूद हैं। इसके पहले अयोध्या पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी को अयोध्या के संतों ने आशीर्वाद दे दिया है। रामलला से भी आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अरविंद केजरीवाल एक मात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो भगवान राम से प्रेरणा लेकर सरकार चला रहे हैं।
पूरी दुनिया में रामराज्य की बात होती है लेकिन राम के नाम पर बात करने वाली भाजपा अंत में क्या करती है, यह सभी जानते हैं। दिल्ली सरकार भगवान राम से प्रेरणा लेकर रामराज के सिद्धांतों पर सरकार चला रही है और राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिये हमने रामलला के सामने अर्जी पेश की है। तिरंगा यात्रा लेकर राम नगरी में लोगों के बीच जाएंगे। ये यात्रा आगरा से शुरू हुई थी। नोएडा में हुई और आज अयोध्या में है।
उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार बने जो अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर काम करे। उत्तर प्रदेश की जनता ने साढ़े 4 साल पहले योगी सरकार बनाई थी। भाजपा ने वादा किया था कि भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलवाएंगे। गुंडाराज से मुक्ति दिलवाएंगे।, नौजवानों को नौकरी देंगे। किसानों की आय दोगुना कर देंगे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। यूपी की जनता सभी क्षेत्रों में ठगा हुआ महसूस कर रही है।

योगी सरकार ने गुंडाराज को बढ़ावा दिया। खुशी दुबे अपने परिवार के साथ जेल में है। हाथरस में एक बच्ची से दरिंदगी हुई। दरिंदगी करने वालों के साथ सरकार खड़ी हुई। भाजपा गुंडों के साथ खड़ी रही। बलात्कार करने वालों के साथ खड़ी रही। मीडिया वालों की आंख में धूल झोंक कर रात को चोरी छिपे अंतिम संस्कार करवा दिया गया। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। पार्टी उत्तर प्रदेश में किसी भी दल के गठबंधन नहीं करेगी। सभी 403 सीट पर पार्टी के प्रत्याशी ताल ठोकेंगे।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दो दिन के अयोध्या के दौरे पर थे। उन्होंने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा को रवाना करने के बाद मीडिया को संबोधित किया। सिसोदिया ने साफ कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि रामलला का दर्शन सौभाग्य के समान है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में रामराज्य को आदर्श माना जाता है, लेकिन राम के नाम पर बात करने वाली पार्टी अंत में क्या करती है। यह सभी जानते हैं। सिर्फ दिल्ली सरकार है जो भगवान राम से प्रेरणा लेकर रामराज्य के सिद्धांतों पर चल रही है। यही वजह है कि चाहे उत्तर प्रदेश हो या अन्य कोई राज्य लोग अरविंद केजरीवाल जैसा मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगा यात्रा का मकसद लोगों को अच्छी शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा, सस्ती बिजली व पानी दिलाने के संकल्प को साकार करने वाली सरकार बनाना है।
सिसोदिया ने कहा कि साढ़े चार साल पहले भाजपा ने जनता से वादा किया था कि भ्रष्टाचार और गुंडाराज से प्रदेश को मुक्ति दिलाएंगे। किसानों की आय दोगुना कर देंगे। महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी, लेकिन यूपी की सरकार पीडि़तों के बजाए गुंडों के साथ खड़ी है। हाथरस में एक बच्ची से दरिंदगी हुई और सरकार दरिंदगी करने वालों के साथ खड़ी रही। कोरोना काल में स्कूलों की बंदी के दौरान भी कस्तूरबा गांधी विद्यालय के नाम पर नौ करोड़ रुपए डाइट बनी के नाम पर डकारे गए।
सरकार ने आठ लाख का वेंटीलेटर 22 लाख में खरीदा। महिला शिक्षामित्रों को सिर मुंडवाकर विरोध प्रदर्शन करने पर विवश होना पड़ा। किसान फसल का दाम मांग रहे हैं तो भाजपा उनको गुंडा बता रही है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा महंगी बिजली मिल रही है। हम तो दिल्ली में फ्री बिजली दे रहे हैं। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *