mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

जनप्रतिनिधि की मर्यादा भूल गए भाजपा के विधायक जी खुद ही बन गए थानेदार!

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अकराबाद थाने के एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। अलीगढ़ के छर्रा विधानसभा के विधायक ठाकुर राविंद्र पाल सिंह का 39 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

फ़ोटो में साफ दिख रहा है कि भाजपा विधायक अकराबाद एसएचओ की कुर्सी पर बैठे हैं और मुकदमा लिखवा रहे हैं। वहीं पुलिसकर्मी आसपास की दूसरी कुर्सियों पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने केस की एक कॉपी पीड़ित को वहीं बैठकर दी।

कायदे से एक विधायक को एसएचओ की सरकारी कुर्सी पर नहीं बैठाना चाहिए। आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल से विधायक का वीडियो साझा किया है।

आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने एडीजी आगरा और अलीगढ़ पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि वीडियो में छर्रा विधायक पुलिस स्टेशन अकराबाद में मुकदमा दर्ज कराने गए। अकराबाद थाने में उन्हें एसएचओ की सरकारी कुर्सी पर बैठया गया। 

प्रोटोकॉल के अनुसार विधायक को एसएचओ की सरकारी कुर्सी पर नहीं बैठना चाहिए। यह अनुचित, असंगत दिखता है। जन सामान्य में गलत प्रशासनिक संदेश देता है। 

अमिताभ ठाकुर ने सोमवार को जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया, इसके बाद से इस पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। इस वीडियो ने विधायक और एसएचओ को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

सत्ता के मद में चूर विधायक जी यह भूल गए कि वह जनप्रतिनिधि है और उनका कद बहुत बड़ा है ऐसे में थानेदार की कुर्सी पर बैठकर उन्होंने अपने कद को बड़ा नहीं किया बल्कि और छोटा कर लिया है।

रिपोर्ट – मनीष सिंह,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *