mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी – धर्मनिरपेक्षता और सादगी की प्रतिमूर्ति थे गयासुद्दीन, पूर्व मंत्री फरीद का बयान The Indian opinion

आदित्य कुमार –

बाराबंकी। पूर्व एमएलसी गयासुद्दीन किदवई का व्यक्तित्व बहुआयामी था। उनका सामाजिक दायरा इतना विशाल था कि हर कोई उनका मुरीद हो जाता। उनका व्यक्तित्व ही उनकी पहचान थी। आज हमने एक ऐसी शख्सियत को खो दिया है जो सांझी विरासत का प्रतीक रहा है।
यह बात गांधी भवन में उप्र अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं कानूनविद स्व गयासुद्दीन किदवई की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई ने कही। इस दौरान स्व गयासुद्दीन किदवई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिराज मेहंदी ने कहा कि गयासुद्दीन किदवई एक मजबूत इरादे वाले व्यक्ति थे। उन्होंने कभी संघर्षो से मुँह नही मोड़ा। वह एक बेबाक राजनेता ही नहीं बल्कि जुझारू अधिवक्ता भी थे।
विधान परिषद सदस्य राजेश कुमार यादव ने कहा कि स्व गयासुद्दीन किदवई ने समाजवादी आन्दोलन से राजनीति में पदार्पण कर देश व समाज का नेतृत्व किया। उनकी शोहरत एक ईमानदार, धर्मनिरपेक्ष राजनेता के रूप में रही है।


वरिष्ठ अधिवक्ता अमीर हैदर ने कहा कि स्व गयासुद्दीन किदवई ने हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की। वह मुशायरे की रौनक थे। उनके निधन से जनपद ने एक सितारा खो दिया।
समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने कहा कि स्व. गयासुद्दीन किदवई की सादगी और मिलनसार व्यक्तित्व ही उनकी पहचान थी। जो हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने हमेशा सादगी भरा जीवन जिया।
सभा को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत सिंह यादव, बसपा नेता सुरेश गौतम, बृजेश दीक्षित, उमेर किदवई, मिर्जा कासिम बेग, फराजउद्दीन किदवई, हुमायूँ नईम खान, हसमत उल्ला, रणधीर सिंह सुमन ने संबोधित कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
सभा का संचालन तारिक खान ने किया। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्म शान्ति की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ शेख नजीब, इरफान अशरफ किदवई, हसन काजमी, एस.एम साहिल, कौशल किशोर त्रिपाठी, हिसाल बारी किदवई, सरदार राजा सिंह, अशोक शुक्ल, मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, सत्यवान वर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद, मो अब्दुल रहमान, सगीर नूरी, नीरज दुबे, असद उल्ला किदवई, ज्ञान तिवारी, उदय प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, रंजय शर्मा, तौकीर कर्रार, पी.के सिंह, सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *