mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

प्रयागराज : फूलपुर इफ्को में फिर बड़ा हादसा, दो लोगो की जान गयी।।

प्रयागराज : फूलपुर इफ्को में आज उस वक़्त बड़ा हादसा हुआ जब इफ्को के अंदर बॉयलर फट जाने से दो कर्मचारियों की मौके पर मौत हो गयी और लगभग
एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए जिनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। हादसे की सूचना लगने पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुँचकर बचाव कार्य मे जुट गए।

प्रयागराज के फूलपुर स्थित इफ्को में आज उस वक़्त बड़ा हादसा हुआ जब रोज की तरह वहाँ कर्मचारी अपना काम कर रहे थे तभी अचानक अमोनिया गैस प्लांट का बॉयलर फट गया जिसकी चपेट में आने से वहाँ पर काम कर रहे दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है जिनमे कई की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि हादसे के बाद इफ्को परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल और फायर बिग्रेड के लोग पहुँचकर बचाव कार्य मे जुट गए और इफ्को से लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस हादसे से इफ्को में काम करने वाले लोगो के परिवारों7 मे काफी नाराजगी देखी गयी लोगो का आरोप है कि लापरवाही के चलते अक्सर इस तरह के हादसे होते रहते है। लोगो ने ये भी बताया कि इस हादसे में कई और लोगो की जान गई है लेकिन उसे छुपाया जा रहा है। बता दें कि इफ्को में ये कोई पहला हादसा नही है इसके पहले भी कई बार इस तरह के हादसे हो चुके है अभी हाल ही में अमोनिया गैस के रिसाव के चलते इसी इफ्को में कई अधिकारियों की जान जा चुकी है। फिलहाल ये हादसा भी उन तमाम बीते हुए हादसों की तरह जांच का विषय है कि आखिरकार इस तरह के हादसे बार बार क्यों हो रहे है।

रिपोर्ट – मनीष वर्मा, प्रयागराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *