mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

फतेहपुर: ओवरलोडिंग के खिलाफ चला अभियान, 111 ओवरलोड मोरंग लदे ट्रक किये गए सीज।

अवैध मोरंग खनन और ओवर लोडिंग रोकें जाने के लिए सरकार ने भले ही सख्त निर्देश जारी किए हों लेकिन फतेहपुर जिले में अवैध मोरंग खनन और ओवरलोड मोरंग लदे वाहनों का परिचालन धड़ल्ले से जारी है। जिले की डीएम की अगुआई में ओवरलोड मोरंग लदे वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 111 ओवरलोड गाड़ियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। एसपी सतपाल अंतिल के साथ सड़क पर उतरी जिलाधिकारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही से खनन माफियाओं पर हड़कंप मच गया।

जिले की सदर तहसील एवं खागा तहसील में चल रही मोरंग खदानों में ओवरलोडिंग का काम लंबे अरसे से चल रहा है मोरंग खदानों में ही ओवरलोड मोरंग लादकर उन्हें सड़क पर उतारा जाता है।ओवरलोडिंग रोकने के लिए जिले में गठित की गई सक्षम अधिकारियों की टीम के बावजूद मोरंग घाट संचालको और वाहन स्वामियों की मिलीभगत से ओवरलोडिंग का काम लगातार चल रहा है।जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की अगुआई में बांदा टांडा मार्ग में कई स्थानों में चेकिंग लगाकर ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ की गई।

नवागंतुक जिलाधिकारी की कार्यवाही से मोरंग माफियाओं और वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है जिले में इसके पहले भी अभियान चलाये जाते रहे हैं। लेकिन कुछ दिन रुकने के बाद ओवरलोडिंग का काम फिर से बदस्तूर जारी हो जाता है।इस बार जिलाधिकारी की इस कार्यवाही से ओवरलोडिंग पर लगाम लग पाएंगी या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

विनीत कुमार फतेहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *