mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: कोरोना और स्वच्छता पर आयोजित कार्यक्रम में बोले सांसद उपेंद्र रावत, पीएम मोदी ने संकट में भी देशवासियों के बीच बनाया विश्वास!

बाराबंकी। जनपद के पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज में गुरुवार को प्रादेशिक लोकसंपर्क ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा कोविड-19 एवं स्वच्छता पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभाग द्वारा संगोष्ठी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। दरअसल बाराबंकी जिले में 15 जनवरी से कोविड-19 और स्वच्छता को लेकर सचल प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत गुरुवार को यह कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और बाराबंकी के लोकसभा सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने संकट के इस दौर में देशवासियों के बीच विश्वास बनाये रखा और उनके प्रभावी नेतृत्व से अपेक्षित सफलताएं मिलती गयीं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण आर्थिक गतिविधियों के ठप होने से उत्पन्न आर्थिक मंदी से उबरने में देश सफल रहा है। उन्होंने छात्रों और युवाओं का आह्वाहन किया कि वे कोविड संक्रमण को रोकने और टीकाकरण को लेकर जनजागरुकता के लिए सक्रिय भूमिका अदा करें। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी अभय कुमार पाण्डे ने टीकाकरण के लिए की गयी व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि अफवाहों से बचने और बचाने में छात्र-छात्राओं की महती भूमिका है।

समारोह के मुख्य वक्ता प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो के संयुक्त निदेशक सुनील कुमार शुक्ल ने कहा कि कोविड संक्रमण को रोकने में जो तीन एहतियाती उपाय ‘मास्क पहनने सामाजिक दूरी का पालन और हाथों को बार-बार धोते रहने’ के मूल मंत्रों को जीवन का अंग बना लेना आवश्यक है उनहोंने कहा कि टीकाकरण शुरु होने के बावजूद संक्रमण को रोकने के लिए किये जा रहे एहतियाती उपायों के प्रति हमें सजग बने रहना होगा। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को इस महामारी से समाज को बचाने के लिए संदेश फैलाने वाले ध्वजवाहक की भूमिका अदा करनी होगी ।

समारोह को क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने भी संबोंधित किया। अपने अध्यक्षी उद्बोधन में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रमुख बृजेन्द्र सिंह ने जनजागरुकता के कार्यक्रमों के लगातार आयोजन की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को जानकारी देने के तौर तरीके की भी प्रशंसा की।

समारोह के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से 15 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक बृजेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि सांसद उपेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी अभय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो के संयुक्त निदेशक सुनील कुमार शुक्ल और क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। साथ ही सुनील कुमार शुक्ल ने ब्यूरो की ओर से विद्यालय प्रबंध समिति को स्मृति चिन्ह् प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश बरनवाल, कार्यक्रम प्रभारी द्वारा किया गया।

बाराबंकी से नितेश मिश्रा की रिपोर्ट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *