*बाराबंकी ..हरख ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि मुख्तार शाह ने पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप पूर्व विधायक राम गोपाल रावत और जिला अध्यक्ष अयाज अहमद का किया भव्य स्वागत*



बाराबंकी आज ग्राम शुक्लाई में हरख ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार शाह ने समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हाजी अयाज अहमद, पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह “गोप” एवं पूर्व विधायक राम गोपाल रावत जी का अपने सैकड़ों साथियों के साथ भव्य स्वागत किया और प्रदेश नेतृत्व क आभार जताया
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह “गोप” ने कहा कि समाजवादी सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने जो विकास प्रदेश का किया वह किसी से छुपा नहीं है सभी के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने किया, भाजपा शासन में प्रदेश का विकास थम सा गया है आम जनमानस किसान और नौजवान अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है यह लोग सिर्फ झूठ और व्देष भावना से प्रेरित होकर कार्य कर रहे हैं, आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आम जनता के साथ जुड़कर इन भाजपा सरकारों का सफाया निश्चित करेगा!
स्वागत में मुख्य रूप से व्यापारी नेता राजीव गुप्ता “बब्बी” आलम शाह प्रधान, हिमांशु सिंह प्रधान, सपा नेता के डी द्विवेदी, दुर्गेश चतुर्वेदी, हसमत अली गुड्डू ,उसामा असारी, सोनू सिंह, अरविंद वर्मा प्रधान, अनिल वर्मा, अजय वर्मा, रियाज अहमद आदि लोग मौजूद रहे