mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

इटावा: वनखण्डेश्वर भोले बाबा मन्दिर में दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए हैरतअंगेज दांवपेंच।

भरथना, इटावा। भरथना विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम गंसरा स्थित वनखण्डेश्वर भोले बाबा मन्दिर पुराना शाला पर दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जनपदों से पहुँचे पहलवानों ने अपने-अपने दांवपेच आजमाये। इससे पहले भरथना के ब्लाक प्रमुख ने आयोजित दंगल का फीता काट कर उदघाटन किया और पहलवानों का हाथ मिलाकर कुस्तियाँ शुरू कराईं।
शनिवार को आयोजित दंगल का ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर शुभारम्भ किया। इसके बाद खलीफा छिद्दू खां गंसरा व मुलायम सिंह यादव नखतुआ की देखरेख में विभिन्न जनपदों से आये पहलवानों नीरज फिरोजाबाद,जय सैंफई,गोविन्द बनामई, सुरेन्द्र फर्रूखाबाद,शिवम मैनपुरी,गोलू बनामई,बण्टू समसाबाद के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पहलवानों के बीच चले रोमांचक और हैरतअंगेज मुकाबले में शिवम मैनपुरी,जय सैंफई,सुरेन्द्र समसाबाद ने जीत हासिल करली।

जबकि बण्टू समसाबाद व डिम्पल के बीच बराबर की कुश्ती छूटी। वहीं झण्डी कुश्ती नकुल फिरोजाबाद-वीरभान समसाबाद के मध्य व झण्डा कुश्ती विक्रम फिरोजाबाद-कल्लू आगरा के मध्य हुई। झण्डी व झण्डा दोनों कुश्तियां बराबरी पर छूटी। आयोजकगणों व मन्दिर प्रबन्धक राजीव कुमार उर्फ राजू, सत्य सिंह,पवन गुर्जर,विद्याराम,मातादीन ने ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव समेत जिपंस प्रत्याशी डा०पुष्कर सिंह यादव का माल्यार्पण व पगडी पहनाकर भव्य स्वागत सम्मान किया तथा विजेता पहलवानों को नगद पुरूस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सपा जिला सचिव प्रवीन कुमार मीनू दुबे,शिवराम सिंह यादव,रानू यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

रिपोर्ट – शिवांग तिमोरी, संवाद सूत्र भरथना इटावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *