*इलाहाबाद विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी ने दी डिग्रियां। THE INDIAN OPINION*



इलाहाबाद विश्वविद्यालय में वर्षों बाद आज दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। शिक्षक दिवस के मौके पर गुरुवार को नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान कीं। कुलपति रतनलाल हांगलू, पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के साथ सत्यार्थी ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

बताया गया है कि इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित दीक्षांत समारोह में शैक्षिक सत्र 2017-18 के 124 मेधावियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिया गया। दीक्षांत समारोह में 176 शोध छात्रों को पीएचडी की डिग्री भी दी गई।

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी भी इसी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। साल 2005 में केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा पाने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय का यह केंद्रीय विश्वविद्यालय के तौर पर पहला दीक्षांत समारोह है। आखिरी बार 1996 में आयोजित समारोह में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर रिचर्ड को मानद उपाधि दी गई थी।

रेपोरी – मनीष वर्मा, प्रयागराज