
बाराबंकी: कोरोना वायरस की महामारी से पूरे देश की स्थिति विकराल बनी हुई है, कोरोना की दूसरी लहर में कई लोगो को जान गंवानी पड़ी है वही इस लहर में संक्रमित व्यक्तियों का दायरा भी दिन प्रतिदिन रिकॉर्ड स्तर पर पँहुच रहा है ऐसे में सिर्फ जागरूकता से ही इस वायरस को हराने में मदद मिल सकती है।
जागरूकता का एक नजारा जनपद के दुकानदारों में देखने को मिला जहाँ पटेल नगर क्षेत्र में जनरल स्टोर चलाने वाले अभय गुप्ता ने सुरक्षा के दृष्टिगत अपनी दुकान पर पन्नी लगा रखी है जानकारी करने पर बताया गया कि किराना की दुकान पर प्रतिदिवस सैकड़ो लोग आते है, जिनसे बात भी करना पड़ता है और इस दौरान कई ऐसे लोग भी आ जाते है जो मास्क आदि नही लगाए रहते है जिनसे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है इसीलिए बचाव हेतु दुकान के सामने पन्नी लगा दी है जो एक शील्ड की तरह काम करती है और संक्रमण को फैलने से रोकने में भी कारगर है। वही अभय के पिता ने अपने पुत्र की इस जागरूकता की प्रशंसा की तो आसपास के लोगो ने भी इस प्रयास को सराहा।
वही दूसरा नजारा दशहराबाग के पास पान दुकान चलाने वाले सुनील सिंह की दुकान का है। सुनील ने भी अपनी दुकान को पन्नी से ढक रखा है और साथ ही अपनी दुकान पर सेनेटाइजर एवम मास्क भी बेचते है और जो बिना मास्क के आता है उसे मास्क लगाने के लिए जागरूक भी करते है। इन संबंध में सुनील ने बताया कि कोरोना के समय मे जागरूकता से ही बचा जा सकता है पन्नी से काफी बचाव रहता है, पन्नी लगाने के बाद अब सुरक्षित महसूस करता हूँ क्योंकि यदि कोई बिना मास्क के भी आता है तो पन्नी के कारण उनकी सुरक्षा बनी हुई है।
ये दो उदाहरण है समाज के उन जागरूक लोगो की जो अपने साथ साथ समाज को भी सुरक्षा का एक संदेश दे रहे है और वास्तविकता भी यही है कि इस कोरोना काल मे जागरूकता ही बचाव है, जिस प्रकार इन दुकानदारों ने पन्नी लगा कर एक शील्ड बना ली है जो अन्य लोगो के ड्रापलेटस से इन्हें दूर रखेगी और संक्रमण का खतरा भी कम रहेगा।
बाराबंकी से नितेश मिश्रा की रिपोर्ट!