mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

प्रियंका गांधी का आरोप मजदूरों के लिए 1000 बसों की व्यवस्था की, योगी सरकार नहीं दे रही परमिशन!

Press note by upcc.
कांग्रेस ने सौंपी 1000 बसों की लिस्ट, कहा मजदूरों का दर्द देखा नहीं जाता

महासचिव प्रियंका गांधी ने चिठ्ठी लिखकर मांगा था 1000 बसें चलाने की अनुमति, असंवेदनशील योगी सरकार ने नहीं दिया जबाब

हम हर तरह की मदद को तैयार, सरकार कर रही है मजदूरों की अनदेखी :अजय कुमार लल्लू

भाजपा का गरीब मजदूर विरोधी चेहरा बेनकाब: आराधना मिश्रा मोना

कांग्रेस ने पहुंचाया 60 लाख लोगों तक राशन-भोजन और प्रदेश के बाहर लाखों लोगों की मदद

प्रदेश में कांग्रेस चला रही है 22 सांझी रसोईघर

लखनऊ 18 मई 2020। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू एवं विधायक दल नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करके योगी आदित्यनाथ सरकार को गरीब मजदूर विरोधी करार दिया है। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने 1000 बसें चलाने की अनुमति मांगीं थीं। मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र ले जाकर दिया गया कोई जबाब नहीं आया। हम आज योगी सरकार को 1000 बसों की सूची दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम लगातार सरकार को सकारात्मक सुझाव दे रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार इस विपत्ति में भी बेसहारा लोगों की, जरूरतमंदों की समस्याओं को सुनने और उसके निराकरण करने में कोताही कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में हम लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में हमने 60 लाख से अधिक लोगों की राशन-खाना देकर मदद किये। 7 लाख से अधिक प्रदेश से बाहर फंसे बहन-भाइयों की मदद किया गया। प्रदेश के 22 जिलों में हम रसोईघर चला रहे हैं। बिना खाये-पीयें आ रहे देश निर्माता मजदूर भाई-बहनों के लिए हाइवे पर 40 स्टॉल्स लगाकर के हम खाना, पानी, गुड़, चना और नाश्ता बांट रहे हैं।

कांग्रेस विधायक दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि हम लगातार सरकार को सकारात्मक सुझाव दे रहे हैं। मदद करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन योगी सरकार इतनी असंवेदनशील है कि हमारे देश निर्माता मजदूर बहनों-भाइयों की आवाज़ को सुनना भी नहीं चाहती है। हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने मजदूरों के लिए रेलवे भाड़ा अदा करने की बात की भाजपा सरकार ने वहां भी अपना गरीब विरोधी चेहरा दिखाया। हमारी राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने ज्यादा टेस्टिंग करने का सुझाव दिया तब थोड़ा सा टेस्टिंग बढ़ाई गई। जब महासचिव ने सबको राशन की गारंटी की बात उठाया तब जाकर सरकार जागी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को प्रियंका गांधी ने 1000 बस चलाने की अनुमति मांगी थी। हम बाकायदा महासचिव का पत्र लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय गए लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज आज इस आपदा में हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने हमसे लिस्ट मांगी है हम आज मुख्यमंत्री जी को 1000 बसों की लिस्ट बकायदा दे रहे हैं। अब मुख्यमंत्री जी से गुजारिश है कि कृपया हमें अनुमति देने मजदूरों का दर्द अब हम और नहीं देख सकते हमारे मजदूर भाई बिना खाए पिए पैदल चल रहे हैं जगह-जगह दुर्घटनाओं में मारे जा रहे हैं अब मजदूरों के साथ इंसाफ करिए थोड़ा सा अपना दिल बड़ा करिए यह वक्त राजनीति का नहीं है।

कांग्रेस विधायक दल नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि योगी सरकार ने मजदूरों के साथ विश्वासघात किया है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कहा था कि वह अपने प्रवासी मजदूरों को अन्य प्रदेशों से लाएंगे लेकिन अब जब मजदूर प्रदेश में खुद चलकर आ रहे हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार जगह-जगह उनके ऊपर लाठी चार्ज कर रही है। पिछले दिन मथुरा झांसी और जमुना नगर बॉर्डर पर मजदूरों के साथ बर्बर लाठीचार्ज हुआ। मुख्यमंत्री जी, यह देश निर्माता हैं। देश के निर्माण में इनकी सबसे बड़ी भूमिका है।आप इनके साथ इस तरीके का और मानवीय व्यवहार नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हम फिर से आप से गुजारिश कर रहे हैं कि हमारे भाई बहन अपने घर आना चाहते हैं के साथ इस तरीके का अमानवीय व्यवहार न किया जा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने 1000 बसों की सूची मीडिया को दिखाते हुए कहा कि हम आज मुख्यमंत्री जी को को हम यह सूची सौंप देंगे और उनसे हम गुजारिश कर रहे हैं कि देश निमार्ण में लगे मजदूरों के साथ आनवीय व्यवहार अपनाएं। नेताओं ने कहा कि हमारे पास कई राज्यों में फंसे मजदूर भाई बहनों की लिस्ट है हम उसे भी सरकार को सौंपकर उन्हें लाने की गुजारिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *