mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

फतेहपुर: घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

फतेहपुर,24 सितम्बर । कोतवाली के दरवेशाबाद गांव में बुधवार देर रात घर के बाहर टीन शेड के नीचे सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी समेत स्थानीय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी। वहीं वारदात के साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। स्वजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव दरवेशाबाद निवासी विजय बहादुर का 35 वर्षीय पुत्र प्रेमशंकर बुधवार की रात खाना खाकर घर के बाहर स्थित बरामदे में टीन शेड के नीचे सो रहा था। तभी देर रात अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर घर के अंदर से भाई गोविंद ने दरवाजा खोल कर देखा। तो घर के बाहर कई लोग खड़े दिखाई पड़े, इससे पहले कि वह शोर मचाता तबतक बाहर खड़े लोगों ने प्रेमशंकर के ऊपर दूसरा फायर झोंक दिया। फिर हमलावरों ने भाई गोविंद पर हमला करना चाहा तो वह घर के अंदर घुस कर दरवाजा बंद कर शोर मचाने लगा। शोर सुनते ही आसपड़ोस के लोगों के पहुचने पर हमलावर फरार हो गए। जब बाहर आकर देखा तो खून से लतफत भाई प्रेमशंकर की मौत हो चुकी थी।

घटना की खबर से समूचे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुँचे एएसपी राजेश कुमार और स्थानीय पुलिस के अलावा पांच थानों बिंदकी, बकेवर, जहानाबाद, कल्यानपुर व औंग का फोर्स मेक पर पहुंच गए। वहीँ एएसपी ने स्वजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल के आसपास और गांव के बाहर हमलावरों की तलाश की लेकिन कोई सफलता हांथ नही लगी।

मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया भाई गोविंद की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रेमशंकर को दो गोली मारी गई हैं। साथ ही कहा कि हत्यारों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे ।

*रिपोर्ट- मनीष पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *