बदायूं : किसान यात्रा में शामिल होने आ रहे सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व अन्य नेताओं को पुलिस ने उनके आवास से किया गिरफ्तार।

पूर्व सांसद की गिरफ्तारी से सपाइयों में रोष गिरफ्तार सपा के पूर्व सांसद ने कहा कि लखनऊ से योगी आदित्यनाथ सरकार के इशारे पर किसानों और सपा कार्यकर्ताओं के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं।

बदायूं जिले में आज किसान यात्रा होनी थी। जिसमें शामिल होने के लिए सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव आ रहे थे। जिन्हें पुलिस ने बितरोई के पास व जिले के अन्य नेताओं को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार पूर्व सांसद का कहना है कि हरियाणा पंजाब के किसानों का दिल्ली में जो धरना प्रदर्शन चल रहा है उसी के तर्ज पर आज बदायूं किसान यात्रा होनी थी ,लेकिन लखनऊ के इशारे पर जिला प्रशासन ने तानाशाही दिखाते हुए हम लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और किसानों के हित में प्रदर्शन नहीं करने दिया है।

उन्होंने कहा कि जो सरकारें किसान को दोगनी आय करने की बात करती थी आज वह किसानों को उनकी लागत का भी पैसा नहीं दिलवा पा रही है। उन्होंने कहा कि गन्ना धान गेहूं या जो भी किसान खेती कर रहा है वह सभी किसान इस सरकार में परेशान है सरकार पूरी तरह से फेल है।

रिपोर्ट – अरविंद कुमार,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *