बाराबंकी : कृषि विधेयक कानून के प्रति सपा विधायक गौरव रावत का अनोखा विरोध प्रदर्शन ।

बाराबंकी : भाजपा राज में किसान सबसे ज्यादा अन्याय का शिकार हुआ है। भाजपा सरकार द्वारा लाए गए तीनो कृषी विधेयक किसान विरोधी है। सपा इन विधेयक का विरेध करती है। यह विधेयक कारपोरेट जगत को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार द्वारा लाए गए है।
उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर के अन्तर्गत कस्बा सिद्धौर में कृषी विधेयक के विरोध में साइकिल व ट्रैक्टर यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किया।


श्री रावत ने आगे कहा की भाजपा सरकार मंडिया बेंच रही है। किसानों को धान-मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नही मिल रहा है। कीट नाशक, खाद के दाम बढ़ गए है। किसानों से झूठे वादे किए गए है। अपनी मांगों को लेकर बैठे किसानों के प्रति भाजपा सरकार संवेदन शून्य रवैया दिखा रही हैं। किसानो को लागत का डयोढ़ा मूल्य देने और उसकी आय 2022 तक दो गुनी करने के वादे किये गये थे किन्तु दूर-दूर तक वे पूरे होते नही दिखते है भाजपा सरकार ने साजिशन जो तीन कृषी विधेयक पास किया है उससे खेती पर किसान का स्वामित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्हे कारपोरेटर खेती के लिए मजबूर किया जाएगा।

भाजपा सरकार ने इसी लिए कृषी विधेयक में जानबूझकर न्यूनतम समर्थन मूल्य और मंडियों की व्यवस्था का कोई प्रावधान नही रखा है। बड़े व्यापारी अब अपनी शर्तो पर किसान की फसल खरीदेंगे।
उक्त साइकिल यात्रा में मुख्य रूप से विधानसभा अहमद मो0 उबैद उर्फ शानू नगर अध्यक्ष सिद्धौर अखिलेश यादव, मनोज वर्मा मिन्टू, ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, अल्पसंख्यक विधानसभा अध्यक्ष नजमुद्दीन, वरिष्ठ नेता मछन्दर रावत, छितिज वर्मा, अखिलेश वर्मा, सर्वेश अहमद, मो0 रिजवान राम प्रसाद वर्मा, धीरज रावत, अंकित वर्मा, मोहित यादव, रवि यादव, पवन यादव, आकश यादव, मो0 जावेद व शकील जोगी आदी लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट – आदित्य कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *