बाराबंकी: एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे तमंचा मय दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद।

बाराबंकी: पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी के निर्देशन व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

प्रभारी निरीक्षक मसौली विजेन्द्र प्रताप शर्मा के नेतृत्व में मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अख्तर उर्फ गोगे पुत्र निसार निवासी आलापुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबकी को बडागांव रोड पेट्रोल पम्प के आगे नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया।

तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, 02 कारतूस, 2100/-रुपये नकद व एक अदद स्कूटी बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना मसौली पर मु0अ0सं0 60/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

रिपोर्ट- अंकित वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *