mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: भारत की युवा पीढ़ी को महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए : पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह “गोप”।

बाराबंकी।आजादी की लड़ाई में सरदार पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।आज के दिन आचार्य नरेंद्र देव, महर्षि बाल्मीकि की भी जयंती है। महापुरुषों द्वारा किए गए कार्यों के कारण ही भारत वर्ष महान कहलाया। महापुरुषों की बदौलत ही भारतवर्ष का आज पूरे विश्व में बड़ा स्थान है।भारत की युवा पीढ़ी को महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

उक्त विचार आज सपा कार्यालय में आयोजित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल,आचार्य नरेंद्र देव व महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह “गोप” ने सपा कार्यकर्ताओं के समक्ष व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि गुलामी की जंजीरों में जकड़े भारत को आजादी दिलाने का कार्य सरदार पटेल ने किया। सिद्धांतो व आदर्शो के विपरीत सरदार पटेल ने समझौता नहीं किया,रियासतों के एकीकरण से लेकर एक उदयीमान भारत के निर्माण में उनकी उल्लेखनीय भूमिका रही। सरदार पटेल के व्यक्तित्व के बारे में जितना भी कहा जाए,कम है।

इसी क्रम में पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप व सदर विधायक सुरेश यादव ने पटेल चौराहे पर सपा नेताओं के साथ पहुंचकर भारत रत्न,लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

सदर विधायक सुरेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को महापुरुषों की जीवनी को पढ़ना चाहिए और उस पर अमल करने की आवश्यकता है।

सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज ने इस अवसर पर महापुरुषों की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि वर्तमान में महापुरुषों के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही समाज को बढ़ाने की कोशिश की जा सकती है।

सपा जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन में इस कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में पूर्व विधायक राम मगन रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, सपा उपाध्यक्ष मो सबाह,कामता यादव,अजय वर्मा,संदीप सिंह,नसीम कीर्ती,पंडित रामचंद्र मिश्रा,जिला सचिव श्याम प्रकाश त्रिवेदी,वीरेंद्र नवली,रमेश यादव,सपा नेता राजेंद्र प्रसाद वर्मा पप्पू,वीरेंद्र प्रधान,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इंतखाब नोमानी,व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष निर्मल वर्मा,महिला सभा जिला अध्यक्ष सरोज मौर्या,हुमायूं नईम खान,हिमांशु यादव,यशवंत सिंह यादव,ओमप्रकाश विश्वकर्मा,सद्दाम हुसैन,डॉ शैलेश चंद्र वर्मा,वसीम सिद्दीकी,कौशल किशोर धीमान,उमाकांत यादव,हफीज सलमानी,शमशाद अली,वाशिक अंसारी,रमेश यादव,चौधरी समीम,डॉ आई.के. वर्मा,राजेश कुमार वर्मा,देशराज रावत,कुलदीप यादव,जैसीराम यादव,दीपक दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *