महराजगंज: दिल्ली से ट्रक में बैठकर आये युवक में कोरोना पॉजिटिव की हुई पुष्टि, प्रशासन हुआ सतर्क।

रिपोर्ट – कार्तिकेय पांडे

महराजगंज : ज़िले में कोरोना वायरस की वापसी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पनियरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स को जाँच के बाद पता चला कि पीड़ित कोरोना पॉजिटिव हैं। छह कोरोना पॉजिटिव जमातियों के स्‍वस्‍थ हो जाने से रेड से ऑरेंज जोन में आए महराजगंज में बुधवार की रात एक नया कोरोना पॉजिटिव मिल गया।


बीआरडी मेडिकल कालेज से उसकी रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने उसके गांव को सील करते हुए चौकसी बढ़ा दी है। अब इस कोरोना पॉजिटिव के परिवार के सभी सदस्‍यों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। यह शख्स पनियरा क्षेत्र का रहने वाला है। छह दिन पहले दिल्ली से आया था। मंगलवार को महिला अस्पताल में क्‍वारंटीन कराए गए हरियाणा से लौटे 15 लोगों सहित 21 के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें दिल्ली से लौटे इस शख्स का नमूना भी शामिल था।

इसे डॉक्टरों ने लक्षण के आधार पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। शाम को ही 18 लोगों की रिपोर्ट सामान्य आई थी। देर रात आई तीन अन्‍य रिपोर्टस में आइसोलेशन में भर्ती पनियरा के इस शख्स की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। वहीं जिलाधिकारी के आदेश के बाद पनियरा विकासखंड के रतन पुरवा ग्राम सभा को जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिए गए और प्रशासन लगातार वहां पर अपनी नजर बनाई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *