

रिपोर्ट – मोo सलमान
जब सम्पूर्ण विश्व कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहा है विश्व भर के अलग-अलग देशों से अनेक औधोगिक क्षेत्र के सम्मानित महानुभावों तथा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने अपने अपने देशो में इस महामारी से लड़ने के लिए पूरा योगदान दिया है।भारत देश मे विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने इस महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में सहायता राशि प्रदान की है जिससे देश को इस महामारी से लड़ने के लिए कुछ सहायता मिल सके।

इसी कङी में बाराबंकी जनपद के समाजसेवी संगठन भारतीय युवा संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुज सम्राट एवं समस्त सदस्यों ने आगें आकर विश्व स्तरीय महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 11000 की सहायता राशि प्रदान करने के लिए कुर्सी थाना प्रभारी श्री शशिकान्त यादव जी को चेक प्रदान किया।
इस शुभ आवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ संगठन के मीडिया प्रभारी राहुल मौर्य, सनी निगम, सुनील विश्वकर्मा, सुनील रावत ने अपना सहयोग प्रदान किया।