लखनऊ – राजधानी लखनऊ में सरोजिनी नगर विधायिका व राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के अंदर स्थित डी 42 पोर्ट हब में जाकर वितरण हेतु रखी गई खेल सामग्रियों का निरीक्षण किया।
जिसके पश्चात उन्होंने सेक्टर a1 अंसल सुशांत गोल्फ सिटी में जाकर वहां के निवासियों से मुलाकात की तथा वहां के निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
इसके पश्चात राज्य मंत्री स्वाति सिंह के द्वारा उनकी समस्याओं के जल्द निवारण के आश्वासन भी दिए गए।
रिपोर्ट – आरडी अवस्थी