
पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना पहला समलैंगिक विवाह।
रिपोर्ट- मनीष पाल,
फतेहपुर,। दो लड़कियों ने समलैंगिक विवाह कर लिया। वही विवाह करने के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर थाने में जाकर गुहार लगाई है। जहाँ पुलिस ने आपसी वैवाहिक रिश्ते में दखल न देते हुए थाने से वापस कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहा निवासी कोमल और कानपुर के किदवई नगर निवासी पूनम दोनों कमरे में साथ रहती थी। सोमवार को दोनों ने शादी कर जीवन भर साथ रहने की कसमें खाई। तत्पश्चात दोनों लड़कियों ने समाज के भय के चलते सदर कोतवाली पहुंच कर सुरक्षा के लिहाज से गुहार लगाई है।

बताते चलें कि शादी में दुल्हन के रूप में फतेहपुर की कोमल और वहीं दूल्हे के रूप में कानपुर की रहने वाली पूनम है।
कोमल ने बताया की अब तो विवाह कर ही लिया है जो भी होगा देखेंगे।
साथ ही बताया कि थाने लिखा पढ़ी के लिए आये थे। अब हमारा परिजनों से कोई वास्ता नही है। हम दोनों दोस्त थे दोनों कानपुर में साथ ही काम करते थे। वहीँ शादी के समय दुल्हन बनी कोमल ने पूनम को कहा कि यह मेरे पति है हम इनकी पत्नी है। हमारा परिवार तो अब छूट गया है। अब यह हमारे हैं और हम इनके है। वहीँ पूनम की माँ ने बताया की हम इन्हे घर ले जा रहे है। और हम इस शादी से खुश है, अब हमारी इसमें कोई दखलंदाजी नहीं रहेगी।