सीतापुर। रेउसा पुलिस ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की है।
वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में रेउसा पुलिस ने एक महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना अध्यक्ष रेउसा पुष्पराज कुशवाहा ने बताया की वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें रेउसा मोड़ तिराहा तंबौर से अभियुक्त जुबेर पुत्र नजरु तेली निवासी ग्राम सेउता हजरतपुर थाना तंबौर व उसके साथ राधा देवी पत्नी स्वर्गीय अम्बुद निवासी ग्राम सेउता थाना रेउसा सीतापुर को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र पांडे, हेड कॉन्स्टेबल रमेश चंद्र, कॉन्स्टेबल दुष्यंत कुमार, महिला कॉन्स्टेबल नम्रता सिंह शामिल रहे।
जेल भेजने वाली कार्यवाही में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या में सहयोग किया था। जिसमें वह काफी दिनों से वांछित चल रही थी। पुलिस द्वारा इन दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
रिपोर्ट- रामेश्वर दयाल अवस्थी