रेउसा क्षेत्र में रेड क्रॉस सोसाइटी ने बाढ़ पीड़ितों व कटान पीड़ितों को बड़ी राहत सामग्री, विधायक व एसडीएम रहे मौजूद। उपजिलाधिकारी बिसवां व क्षेत्रीय विधायक रहे मौजूद। रेउसा क्षेत्र में बाढ़ कटान पीड़ितों को रेडक्रास सोसाइटी ने राहत सामग्री का वितरण किया। विधानसभा सेउता विधायक ज्ञान तिवारी, उप जिला अधिकारी बिसवाँ सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।
रेउसा विकासखंड की ग्राम पंचायत गोलोकोड़र में बाढ़ व कटान से पीड़ित 200 परिवारों को रेड क्रॉस सोसाइटी ने मच्छरदानी, बाल्टी, कपड़े, अनाज आदि आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कटान में बाढ़ पीड़ित 2 सैकड़ा को मिली राहत सामग्री से लोगों ने दानदाता सोसाइटी को धन्यवाद दिया है।
सीतापुर से आरडी अवस्थी की रिपोर्ट।