mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

पलवल में एक नाबालिग लड़की ने युवक पर लगाया बलात्कार का आरोप- लव जेहाद की आशंका

लव जेहाद एक ऐसी घिनौनी सच्चाई बन कर हमारे सामने आ रही जिसको अब झुठलाना अपने आप को धोखे में रखने से अधिक कुछ भी नहीं होगा। यह गलत नहीं है कि दो विभिन्न धर्मों को मानने वाले युवक और युवती एक दूसरे के बारे में सच्चाई जानते हुए भी एक दूसरे के साथ जिंदगी भर साथ रहने का फैसला करें ,परन्तु गलत तब हो जाता है जब कोई युवक साज़ीशन अपना धर्म छुपाने के लिये अपना नाम बदल ले और गलत नीयत से किसी युवती को अपने प्रेमजाल में फसाये, संबंधों का नाज़ायज़ फायदा उठाए और बात शादी तक पहुँचने पर युवती पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दवाब बनाए।

ऐसी ही एक घटना में हरियाणा के पलवल में एक नाबालिग लड़की ने एक युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया है. लड़की का आरोप है कि पहले युवक ने नाम बदलकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया. फिर उसके साथ बलात्कार किया।जब उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी युवक उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। आरोपी का सच सामने आने पर लड़की ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज की है।

पलवल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अब आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व पड़ोस के सैलून पर एक युवक आता था, जिसने अपना नाम राहुल बताया था. राहुल से लड़की की दोस्ती हो गई । दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए. लड़की का इल्जाम है कि उस युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि आरोपी एक माह पहले उसे हथीन लेकर आया था, जहां उसे पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया। आरोपी ने खुद पीड़िता को बताया कि उसका नाम राहुल नहीं बल्कि साजिद है। वह हथीन का रहने वाला है । अगर वो उससे शादी करना चाहती है तो उसे धर्म बदलना होगा । जब पीड़िता ने ऐसा करने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

लड़की का आरोप है कि इसके बाद वह आरोपी के चंगुल से निकल कर आई और फिर परिजनों के साथ मिलकर पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता लड़की ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उधर, कुछ हिंदू संगठन इस मामले को लेकर महिला थाने पहुंच गए और वहां जमकर हँगामा किया ,पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। उनका आरोप था कि जब वे पीड़िता और उसके परिजनों के साथ महिला थाने पहुंचे तो वहां मौजूद एक पुलिकर्मी राजकुमार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और पुलिसकर्मी राजकुमार को निलंबित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *