mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

हरदोई: वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें:- जिलाधिकारी

दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पाहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के सख्त निर्देश

हरदोई-: 21जनवरी से 20 फरवरी 2021 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडीयो क्रांफेसिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया तथा एनआईसी के माध्यम से अधिकारियों को यातायात नियम का पालन करने की शपथ दिलायी।

एनआईसी में सीएम का कार्यक्रम समाप्त होने के उपरान्त डीएम अविनाश कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में एनसीसी स्काउट एवं अन्य विद्यालय के बच्चों एवं अधिकारियों व कर्मचारियों को यातायात नियम का पालन करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि वाहन चलाते समय यातायात के सभी नियमों का पालन करने के साथ 18 वर्ष से कम बच्चों को वाहन न चलाने दें, बाइक व स्कूटर चलाते समय हेलमेट एवं चार पाहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगायें।

उन्होने कहा कि नशे की हालत में एवं मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाये तथा तेजगति से वाहन न चलाये और स्टंट आदि बिलकुल न करें। डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत परिवहन विभाग के साथ पुलिस, लोक निर्माण, समस्त निर्माण एजेंसी, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन विद्यालयों, नगरीय निकायों एवं ब्लाक स्तर पर सड़क सुरक्षा के प्रति कार्यक्रम आयोजित कर आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जायेगा। शपथ के उपरान्त परिसर से सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आयोजित स्कूली बच्चों एवं मोटर साईकिल जारूकता रैली को जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सूर्यमणि त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राय, एआरटीओ परिवर्तन दयाशंकर, ईओ रविशंकर शुक्ला, ए0 आर0एम0 रोडवेज श्री यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – शिवहरि दिक्षित, हरदोई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *