mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

हरदोई कोतवाली देहात इलाके में अवैध संबंधों के चलते हुई थी युवक की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा।

हरदोई की कोतवाली देहात इलाके के बहार गांव में युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।इस हत्या के मामले में पुलिस ने वादी मुकदमा मृतक के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार मृतक का आरोपित की पत्नी के साथ अवैध संबंध था और इसी के कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया था।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया थाना कोतवाली देहात के बहार गांव में 4 मार्च को गांव निवासी लालाराम का शव उनके अपने ट्यूबेल पर बनी झोपड़ी में चारपाई पर पड़ा पाया गया था उनकी गोली मारकर हत्या की गई थी।इस हत्या के मामले में मृतक के भाई विपिन ने अपने भाई की हत्या में बच्ची खां समेत पांच लोगों को नामजद किया था।एसपी अनुराग वत्स के निर्देशन में एएसपी अनिल कुमार सिंह सीओ सिटी विकास जायसवाल के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक रहे उमाशंकर उत्तम सर्विलांस स्वाट व एसओजी टीम को भी लगाया गया था।

एसपी के मुताबिक पुलिस ने इस पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की और जब साक्ष्य संकलित किए तो जो नामजद अभियुक्त हैं उनकी संलिप्तता घटना में नहीं पाई गई।इस घटना में मृतक के भाई विपिन जो वादी मुकदमा है उसकी भूमिका संदिग्ध दिखी तो उस को पूछताछ के लिए बुलाया गया।पूछताछ के दौरान उसने अपने ही भाई की हत्या करना स्वीकार कर लिया। एसपी के मुताबिक विपिन ने स्वीकार किया है कि उसने अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा दो खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि इस पूरे मामले में पूछताछ के दौरान हत्या का जो कारण सामने आया वह काफी चौंकाने वाला था।एसपी के मुताबिक दरअसल मृतक लालाराम के अपने भाई विपिन पत्नी के बीच अवैध संबंध थे।पत्नी व भाई के बीच इन्ही अवैध सबन्धों से नाराज होकर उसने हत्या की थी।

हरदोई से शिवहरि दीक्षित की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *