mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

हरदोई में 343 शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ, BSA ने दी मंजूरी

10 साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को मिलेगा वित्तीय लाभ

हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जनपद में 10 वर्ष की सतत एवं अनवरत सेवा पूरी करने वाले 343 शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हरदोई ने पात्र शिक्षकों के चयन वेतनमान को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, चयन वेतनमान का लाभ प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और जूनियर स्तर पर कार्यरत पात्र शिक्षकों को मिलेगा। इसमें सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक स्तर के शिक्षक भी शामिल हैं। संबंधित शिक्षकों की पात्रता और चयन वेतनमान से जुड़े मामलों का विभागीय स्तर पर निस्तारण 12 अगस्त 2026 को कर दिया गया।

चयन वेतनमान की स्वीकृति मिलने के बाद 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके इन शिक्षकों को निर्धारित नियमों के अनुसार वित्तीय लाभ प्राप्त होगा। लंबे समय से पात्रता पूरी करने वाले शिक्षकों के लिए यह निर्णय आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विभाग की इस कार्रवाई से उन शिक्षकों को राहत मिलेगी, जो निर्धारित सेवा अवधि पूरी होने के बाद चयन वेतनमान के पात्र बने थे। अब स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित शिक्षकों को इसका लाभ मिल सकेगा।

Reporter: संदीप चन्देल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *