mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

राजनाथ सिंह का तीन दिवसीय लखनऊ दौरा 28 अगस्त से, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

फ्रेगरेंस पार्क का उद्घाटन, प्रतिमाओं का अनावरण और कैंट में कई परियोजनाओं का लोकार्पण

लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 28 से 30 अगस्त 2026 तक अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शहर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राजनाथ सिंह 28 अगस्त को शाम 4:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे महानगर और सदर बाजार क्षेत्र में शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन 29 अगस्त को शाम 4 बजे लाजपत नगर चौराहे, घंटाघर के पास नवनिर्मित फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के दौरान महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय और शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण भी प्रस्तावित है। इससे क्षेत्र में ऐतिहासिक और राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़े स्थलों को नया स्वरूप मिलने की उम्मीद है।

इसी दिन राजनाथ सिंह बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) के 11वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा गोमती नगर के विशाल खंड में निर्मित सीनियर सिटीजन होम का उद्घाटन भी उनके कार्यक्रम में शामिल है। यह परियोजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

दौरे के अंतिम दिन 30 अगस्त को दिलकुशा लॉन में आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और लखनऊ कैंट क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

राजनाथ सिंह के इस दौरे को लखनऊ में विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई परियोजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

विशेष कवरेज: संदीप चंदेल | द इंडियन ओपिनियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *