mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

पश्चिम बंगाल के बाद महाराष्ट्र में भी नोटों का मिला अंबार-

महाराष्ट्र के जालना में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टील, कपड़ा व्यापारी और रियल एस्टेट डेवलपर के यहाँ छापेमारी की है, जिसमें डिपार्टमेंट को बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति मिली है। इनकम टैक्स को 58 करोड़ कैश, 32 किलो सोना, हीरे मोती के दाघिने और कई प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यह कार्रवाई 1 से 8 अगस्त के बीच की है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नासिक ब्रांच ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रदेश के 260 अधिकारी और कर्मचारी इस कार्रवाई में शामिल थे। आईटी की कर्मचारी पांच टीमों में बंटे हुए थे और छापेमारी में 120 से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ। कपड़ा और स्टील कारोबारी के घर से मिले कैश को जालना के स्थानीय स्टेट बैंक की शाखा में ले जाकर गिना गया। सुबह 11 बजे से कैश गिनने का काम शुरू हुआ था और रात में करीब एक बजे तक कैश गिनने का काम खत्म हुआ। करीब 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जब्त किया है।

यूपी के कानपुर में भी एक कारोबारी पीयूष जैन के घर छापेमारी में 197 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया था. इसके अलावा करोड़ों रुपये की दूसरी प्रॉपर्टीज भी
भी अटैच की गई थीं. अभी हाल ही में मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग में काम कर रहे एक क्लर्क के घर पर हुई EOW की छापेमारी में 85 लाख रुपये कैश बरामद हुआ था। आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि जालना के चार स्टील कंपनी के व्यवहार में अनियमितताएं हैं, जिसके बाद आयकर विभाग एक्शन में आया।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *