ब्लॉक परिसर में अमर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट

द इंडियन ओपिनियन
रिपोर्ट: संदीप चंदेल
स्थान: हरियावां, हरदोई
हरदोई के विकास खंड हरियावां में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के जज्बे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा का समापन ब्लॉक परिसर में हुआ, जहां अमर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक परिसर में विशेष सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन में सेनानियों के योगदान और उनके त्याग को याद करते हुए उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रतिनिधि शशांक सिंह मौजूद रहे। उन्होंने अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

आयोजन में मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, डॉ. अरुण मिश्रा, देवेंद्र विक्रम सिंह, अमित ‘चंचल’ त्रिवेदी, विजय बाजपेयी, करन सिंह, के.पी. अवस्थी, ओमप्रताप सिंह ‘भोले’, वीरेश, सचिन सिंह, दीपक और सत्यम दीक्षित सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और पत्रकार भी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा और सम्मान समारोह के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के त्याग और बलिदान से परिचित कराने का संदेश भी दिया गया।