mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

Hardoi में बरसात से कट रही सड़क बचाने जुटे मासूम बच्चे, प्रयास बना चर्चा का विषय

सालों से बदहाल सड़क पर जलभराव का संकट, बच्चों ने खुद संभाला मोर्चा

हरदोई। बरसात के मौसम में जलभराव और तेज पानी के बहाव ने बेनीगंज कस्बे से बेल्हैया गांव होते हुए बैरागी खेड़ा, चपरतला और महुआकोला समेत कई गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्ग की हालत खराब कर दी है। सड़क का बड़ा हिस्सा लगातार पानी के कटाव की वजह से कमजोर हो रहा है। इसी बीच आसपास के नन्हे बच्चों द्वारा सड़क को बचाने के लिए किया जा रहा प्रयास लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह गिट्टी और मिट्टी से बना मार्ग लंबे समय से बदहाली का शिकार है। तेज बारिश के बाद खेतों में जमा पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा। लगातार पानी के तेज बहाव के कारण सड़क की मिट्टी कटती गई और कई हिस्से टूटने की कगार पर पहुंच गए।

सड़क को तेजी से कटता देखकर कुछ मासूम बच्चों ने अपने स्तर पर पानी का बहाव रोकने की कोशिश शुरू कर दी। बच्चे मिट्टी लगाकर पानी की दिशा बदलते और सड़क के कटाव को रोकने का प्रयास करते नजर आए। संसाधन न होने के बावजूद उनका यह प्रयास ग्रामीणों के लिए भावुक और प्रेरणादायक रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों के आवागमन का प्रमुख साधन है। सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने पर लोगों को बाजार, खेत और आसपास के गांवों तक पहुंचने में परेशानी होगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का तत्काल निरीक्षण, जल निकासी की व्यवस्था और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही भविष्य में कटाव रोकने के लिए स्थायी नाला या पक्की जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की मांग भी उठाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *