mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

लखनऊ : भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पहुँचकर किया संबोधित।

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी ने सोमवार को कहा कि सशक्त मंडल सक्रिय बूथ हमारी संगठनात्मक संरचना का मूल मंत्र है। डी. पुरंदेश्वरी ने भाजपा के राज्यमुख्यालय पर आयोजित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भाजपा पूरे देश में सर्वव्यापी, सर्वस्पशी व सर्वग्राही बन चुकी है। फिर भी हमें अपने संगठन विस्तार की यात्रा को धीमा नहीं करना है, बल्कि हमें सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की पार्टी की नीति को आगे बढाते हुए समाज के हर वर्ग और तबके के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करना है। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह जी उपस्थित रहे।


राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी जी ने कहा कि हम सबको मिलकर संगठन की योजनानुसार प्रवास, संवाद और समन्वय के आधार पर पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व में एक सशक्त राष्ट्र के रूप अपनी पहचान बनाई है। मोदी जी के नेतृत्व में हो रहे गरीब कल्याण के कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण समाज के हर वर्ग का आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी एक लम्बे काल खण्ड के बाद जनता ने लगातार दूसरी बार हमारी पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का काम किया है। ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी है कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले इसके लिए भी संकल्पबद्ध होकर कार्य करना है।


पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रंशसा करते हुए कहा कि पूरे देश में संगठनात्मक कार्यो के निर्वहन में उत्तर प्रदेश सदैव प्रथम आता रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि भाजपा लगातार हर चुनाव में प्रदेश में सफलता हासिल कर रही है। लेकिन हमें अभी और आगे जाना है। इसलिए संगठन की योजनानुसार हमें अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।
इसके पूर्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी जी का स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्यों के निष्पादन में पार्टी के प्रदेश भर के कार्यकर्ता सदैव अग्रणी रहते हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों,अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों के संदर्भ में जो भी योजना बनेगी उस पर शत प्रतिशत अमल होगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर से शुरू हुए सेवा पखवाडे़ के अन्तर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के माध्यम से पूरे प्रदेश में रचनात्मक कार्यक्रम व अभियान चलाए है। उन्होंने कहा कि अपने परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी कार्यकर्ता आगामी नगरीय निकाय के चुनावों और विधान परिषद के चुनावों में भी ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी।
राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी जी आज सुबह 9 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह व प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

रिपोर्ट आर डी अवस्थी “द इण्डियन ओपिनियन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *