mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र अंर्तगत उद्योग बन्धुओं की बैठक का हुआ आयोजन।

आज कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार जनपद बाराबंकी में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र देवा रोड सोमैया नगर द्वारा जिलाधिकारी, बाराबंकी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित की गई जिसमें उद्यमियों की काफी समय से लम्बित चली आ रही समस्याओं का समाधान हुआ।

उल्लेखनीय है कि विगत छः वर्षों से औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड में फायर स्टेशन की स्थापना की मांग की जा रही थी। जिसके चलते यूपीसीडा द्वारा आज बैठक में फायर स्टेशन की स्थापना हेतु 4140.90 वर्गमीटर निशुल्क भूमि का आबंटन पत्र जिलाधिकारी के कर-कमलों द्वारा मुख्य अग्निशमन अधिकारी को सौंपा गया।जिस पर जनपद के उद्यमियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद भी व्यक्त किया गया। साथ ही यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड में सड़क/नाली एवं स्ट्रीट लाइट से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त कार्यों हेतु टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है,शीघ्र ही समस्त कार्य प्रारंभ करा दिए जाएंगे।

उक्त बैठक में जिन प्रमुख समस्याओं का समाधान कराया गया उनमें मैसर्स सत्यम इंडस्ट्रीज,मोहम्मदपुर चौकी,सफेदाबाद,बाराबंकी की इकाई के परिसर एवं उसके आसपास लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या,मिनी औद्योगिक आस्थान इस्माईलपुर मैं संपर्क मार्ग हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था,मैसर्स अंकुर ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चररर्स,औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड,मेसर्स सारंग प्लास्टेंज,गदिया,बाराबंकी के विद्युत संयोजन/विद्युत बिल संबंधी समस्याओं के समाधान किया गया।उक्त के अतिरिक्त बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति पर विचार विमर्श किया गया तथा उद्योग बंधु के माध्यम से प्रभावी अनुश्रवण एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के कारण ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत जनपद की रैंकिंग-58 से 31 आ जाने पर जिलाधिकारी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रैंकिंग में और सुधार लाए जाने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी बाराबंकी डॉ आदर्श सिंह,मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम, उप जिलाधिकारी नवाबगंज अभय कुमार पांडे,उपायुक्त उद्योग उमेश चंद्र,सहायक आयुक्त उद्योग शिवानी सिंह,मंसूर कटियार,क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा,मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज प्रकाश राय,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत,अधिशासी अभियंता विद्युत तथा उद्यमीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट–सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *