भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री और कुर्मी समाज के बड़े नेता स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश की जनता से एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
स्वतंत्र देव सिंह कुर्मी बाहुल्य विधानसभा सीटों पर खासतौर से भारतीय जनता पार्टी के लिए जनसभा में भी कर रहे हैं जनपद बाराबंकी में भी आज उनकी 3 जनसभाएं हैं नवाबगंज जैदपुर और हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वह मतदाताओं से भाजपा के लिए वोट मांगेंगे ।
भाजपा नेता अरविंद मौर्या का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी जातिवाद की राजनीति नही करती है। भाजपा का उद्देश्य है कि सभी वर्ग राष्ट्र हित के लिए एकजुट हो और देशवासियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा को वोट करें।
इसलिए सभी वर्गों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाता है और सभी वर्गों के नेता स्टार प्रचारक के रूप में अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
द इंडियन ओपिनियन
बाराबंकी