बाराबंकी: समाजवादी युवजन सभा का किया गया विस्तार!

फतेहपुर बाराबंकी। समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन की अध्यक्षता में समाजवादी युवजन सभा विधान सभा कुर्सी ब्लॉक फतेहपुर फतेहपुर नगर का विस्तार किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवाई मौजूद रहे उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी धर्मवाद की राजनीति नहीं बल्कि विकास की राजनीति करती है जबकि भाजपा की गलत नीतियों से तंग आई जनता अब आगामी 2022 के चुनाव में प्रदेश की कमान अखिलेश यादव के हाथों में सौंपने का मन बना चुकी है।

कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वारिसनगर मे समाजवादी युवजन सभा के नव नियुक्त पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनवाने में युवाओं की भागीदारी अहम होगी। भाजपा सरकार समाजवादियों का उत्पीडन कर रही है, जिसे कभी बर्दाष्त नही किया जायेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 की तैयारियों में जुटने का आवाहन किया। वहीं कार्यक्रम मे आयी प्रदेश सचिव युवजन सभा व प्रभारी बाराबंकी सुशीला गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है। सपा ने अस्पताल बनाने के लिए भवन तो बना दिए मगर भाजपा शासन में उनमें चिकित्सकों की नियुक्ति भी नहीं हो पा रही है, जिसका खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड रहा है। कोरोना काल मे हमारे कितने अपने हमसे बिछड गये, किन्तु बीजेपी की सरकार अपने अडियल रवैये से जनता को भयभीत करने का कार्य कर रही है, जिसका खामियाजा उन्हे आगामी 2022 के विधानसभा मे भुगतना पडेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आषीष सिंह आर्यन ने की। कार्यक्रम के अन्त मे फतेहपुर ब्लाक, फतेहपुर नगर, निन्दूरा ब्लाक व सूरतगंज आंषिक के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए मिषन 2022 का आगाज किया गया। इस मौके पर आकाश यादव करन मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष डा0 लवकुष यादव, सपा नगर अध्यक्ष फतेहपुर नसीम गुडडु, सुनील सोनी, रंजीत यादव, संदीप यादव, मोनिस रजा, अवधेश चौधरी विमल गुप्ता रूपनारायण सिंह सुरेष यादव, संदीप वर्मा, इम्तियाज मलिक, विनीत सिंह, राजू यादव, सुधीर रावत, जेम्स यादव, देवेश पांडे मो0 हसीब, कलीम, अनिल वर्मा, इन्द्रेष रावत, पवन यादव, रामू यादव, असर, पंकज वर्मा, सर्वेष वर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *