
बाराबंकी: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं व्यायाम प्रशिक्षकों को नियुक्त पत्र वितरित किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एनआईसी के माध्यम से वर्चुवली नियुक्ति पत्र दिया गया। बाराबंकी नवचयनित अभ्यार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नियुक्त पत्र दिया गया।
मिशन रोजगार निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रदेशिक विकास दल अधिकारियों तथा 26 व्यायाम प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
बारांबकी एनआईसी वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह व जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अमर बहादुर सिंह द्वारा राहुल देव, अतुल कुमार, सहर फातिमा, आयुषी वर्मा, जय कृष्ण मिश्रा, को नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी ने नवचयनित अधिकारियों को शुभ कामनाएं दी है।
रिपोर्ट- शोभित मिश्रा